सिर्फ चार घंटो में ही किया 45 टन से  अधिक प्लास्टिक एवं ई कचरे का संकलन

रा. स्व. संघ के सामाजिक रक्षाबंधन महाअभियान का परिणाम

  • 44केंद्र तथा 173 से अधिक उपकेंद्रों पर एक ही दिन ४५ टनसे अधिक कचरे का संकलन
  • 18 से 28 अगस्त 2016 तक चले महाअभियान से ३ लाख से ज्यादा घर एवं १५ लाख नागरिको में हुआ पर्यावरण जनजागरण
  • पुणे की 70 से अधिक संस्थाएं, 15 हजार से अधिक स्वयंसेवक – कार्यकर्ता एवं डेढ़ लाख से अधिक छात्रों का सहभाग

IMG-20160821-WA0061

पुणे, ता. August 29: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुणे महानगर की ओर से चलाए गए `सामाजिक रक्षाबंधन – संदेश पर्यावरण का` इस महाअभियान में 44 केंद्र एवं 173 से अधिक उपक्रेंद्रों पर रविवार 28 अगस्त के एक ही दिन में सुबह 9 से दोपहर 1 तक चार घंटों में ही 45 टन से अधिक प्लास्टिक और ई-कचरा इकठ्ठा कर वैज्ञानिक तरीके से प्रक्रिया के लिए भेजा गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाएं, संगठनों की ओर से 18 अगस्त 2016 से  संपूर्ण पुणे शहर में प्लास्टिक तथा ई-कचरा निर्मूलन के लिए ‘सामाजिक रक्षाबंधन – संदेश पर्यावरण का’ नामक महाअभियान चलाया गया। इस महाअभियान के द्वारा ३ लाख से अधिक घरों तक संपर्क किया गया. वहीं पुणे के लगभग 15 लाख से अधिक नागरिकों से संपर्क कर पर्यावरण संवर्धन के लिए प्लास्टिक एवं ई-कचरा निर्मूलन के बारे में जनजागरण की गई। इस महाअभियान के दौरान प्लास्टिक एवं ई-कचरे के विषय में संघ स्वयंसेवकों तथा विभिन्न संस्था-संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राखी बंधवाकर प्लास्टिक एवं ई-कचरे के विषय में जनजागरण किया। इस महाअभियान को पुणे शहर के सभी स्तरों से भारी प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

रविवारी की छुट्टी के दिन शहर के सभी 44 केंद्रों एवं 173 उपकेंद्रों पर सुबह से ही लोगों ने भीड़ बनाकर अपने घरों से प्लास्टिक एवं ई-कचरा इकठ्ठा करवाया। बोतलें, डिब्बे, विभिन्न खिलौने, बैग आदी रुप में प्लास्टिक कचरा और पुराने बिगड़े हुए मोबाईल, चार्जर, वायर्स, कॉर्डस्, फैन, कूलर, स्कैनर, डीव्हीडी, व्हीसीडी प्लेअर, सीडी, फ्रीज, टीव्ही, सीपीयू, कीबोर्ड, कम्प्यूटर मॉनिटर, टेपरेकॉर्डर, इस्त्री, हेअर ड्रायर, इनव्हर्टर, माईक्रोव्हेव, प्रिंटर आदी  ई-कचरा बड़े पैमाने पर लाकर इकठ्ठा किया गया। कचरा संकलित करने के लिए आए हुए लोगों को संघ की ओर से कपडे की थैलियों का वितरण भी किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में शहर के जनप्रतिनिधी, 70 से अधिक संस्थाएं, संगठन एवं बैंक इस महाअभियान में सहभागी हुए थे। 10 दिनों के अभियान में लगभग 15 हजार से अधिक संघ कार्यकर्ता, डेढ़ लाख से अधिक शालेय एवं महाविद्यालयीन छात्र सक्रिय रूप से सहभागी हुए थे।

इस महाअभियान के बारे में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुणे महानगर के  संघचालक श्री. रवींद्र वंजारवाडकर ने कहा, “समाज के समक्ष विभिन्न समस्याएं समाज को ही आगे आकर सुलझानी होगी। हर एक बात के लिए सरकारी यंत्रणा पर कितना निर्भर रहना है, इस पर पुनर्विचार करना होगा। समाज में व्याप्त भरपूर शक्ति समाज के लिए प्रयुक्त हो, इसके लिए संघ अविरत प्रयासरत है और इन्हीं प्रयासों को मिली हुई यह सफलता है।”

इस सामाजिक रक्षाबंधन – संदेश पर्यावर का महाअभियान के प्रमुख श्री. राजन गोर्हे ने इस अवसर पर कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रत्येक अभियान में पुणे के नागरिकों ने हमेशा ही हमें भरपूर सहयोग किया है। इस महाअभियान में भी सिर्फ चार घंटों में संकलित हुआ यह रिकार्ड प्लास्टिक एवं ई-कचरा केवल पुणे के लोगों के कारण संभव हुआ है। पुणे के लोगों का पुनः हार्दिक अभिनंदन।”

इस महाअभियान में मार्केट यार्ड समिति, संगणक विक्रेता संगठन, फर्ग्युसन महाविद्यालय के साथ डेक्कन एज्युकेशन सोसायटी के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय, गरवारे महाविद्यालय के साथ महाराष्ट्र एज्युकेशन सोसायटी के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय, स.प. महाविद्यालय के साथ शिक्षण प्रसारक मंडली के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय, कमिन्स अभियांत्रिकी महाविद्यालय के साथ महर्षि कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय, ज्ञानदा प्रशाला, सरस्वती मंदिर, इंडियन एज्युकेशन सोसायटी के सभी विद्यालय, सिम्बियोसिस महाविद्यालय, पर्यावरण क्षेत्र में काम करनेवाली कमिन्स इंडिया, अदर पूनावाला फाऊंडेशन जैसी संस्थाएं, आर्थिक क्षेत्र से जनता सहकारी बैंक पुणे, जनसेवा बैंक, उद्यम बैंक, संपदा सहकारी बैंक तथा विश्व हिंदू परिषद, स्व-रूपवर्धिनी, भारतीय मजदूर संघ, स्वानंद जनकल्याण प्रतिष्ठान, निरामय प्रकल्प, सुराज्य सर्वांगिण विकास प्रकल्प, सेवा सहयोग फाऊंडेशन, सेवा आरोग्य फाऊंडेशन, शिवसमर्थ प्रतिष्ठान के साथ अन्य कई संगठनों ने सक्रिय सहभाग दर्ज किया।

इस महाअभियानॉ के उपलक्ष्य में पिछले 10 दिनों में रा. स्व. संघ की ओर से पूरे शहर के विभिन्न हिस्सों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्र प्रदर्शनी आदी उपक्रमों व्दारा भी जनजागरण किया गया। डेक्कन एज्युकेशन सोसायटी की ओर से इस विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी, महर्षि स्त्री शिक्षण संस्था की ओर से संगोष्ठी, शिक्षण प्रसारक मंडळी के विद्यालयों की ओर से प्रचार फेरी तथा महाराष्ट्र एज्युकेशन सोसायटी के गरवारे महाविद्यालय की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में पथनाट्य प्रस्तुत किए गए।

सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप कांबले  द्वारा संकलन केंद्र का दौरा 

महाराष्ट्र राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप कांबले ने कोथरूड इलाके के संकलन केंद्र का दौरा किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुणे महानगर द्वारा चलाए गए उपक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने मत व्यक्ति किया, कि स्वच्छ एवं सुंदर पुणे महानगर के लिए ऐसे उपक्रम नितांत आवश्यक है। तथा इस इलाके के संकलन केंद्र का विधायक मेधा कुलकर्णी ने भी दौर कर उपक्रम की प्रशंसा की।

IMG-20160828-WA0071 IMG-20160822-WA0017 IMG-20160828-WA0043 IMG-20160828-WA0045

Leave a Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.