विहिप-बजरंग दल दिल्ली ने किया यमुना बचाओ यात्रा का भव्य स्वागत 

Photo 130311-5 VHP welomes Yamuna Bachao Yatra in New Delhi

नई  दिल्ली, मार्च  11, 2013. यमुना बचाने के लिए दिल्ली की सीमा पर पहुचे संतों व यमुना भक्तों का का भव्य स्वागत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने आज मांग की कि केंद्र सरकार यमुना मैया को बचाने हेतु शीघ्र प्रभावी कदम उठाए अन्यथा जन समुदाय की भावना के साथ खिलवाड़ केंद्र सरकार को भारी पडेगा। प्रांत संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश ने विहिप, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के बदरपुर बोर्डर पर यात्रियों का दिल से स्वागत करते हुए कहा कि संतों व यमुना पुत्रों की मांगों को

और अधिक बिलम्ब किए बिना सरकार को तुरंत कार्यवाही करनी होगी।

  विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया की यात्रा के स्वागतार्थ आज सुबह 9 बजे से ही विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता बदर पुर बोर्डर पर एकत्र होने प्रारम्भ हो गए थे। गले में भगवा पटके, हाथों में फुल मालाएं, माथे पर बजरंग दल की पट्टी व होटों पर यमुना मैया व यमुना भक्तों के जयकारों से पूरा स्वागत समारोह देखने लायक था। फूलों की पंखुड़ियां व मालाएं पूरे वातावरण को सुगन्धित कर रही थीं। सबके माथे पर जहां यात्रियों के स्वागत हेतु उत्साह था तो वहीँ एक प्रश्न चिन्ह भी कि पता नहीं कब हमारी यमुना मैया को दैत्यों से आजादीं मिलेगी।

विहिप दक्षिणी दिल्ली के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता व मंत्री श्री विजय गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि सरकार देश हित में शीघ्र निर्णय कर  हिन्दू जन भावनाओं के साथ हो रहे खिलवाड को रोकेगी।

स्वागत करने वालों में विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख श्री रूप सिंह, मीडिया टोली के श्री विवेक कक्कड़, बदरपुर जिला अध्यक्ष श्री कुलदीप पटियाल, मंत्री श्री मदन सिंह व प्रभारी श्री पियूष चन्द्र, बजरंग दल के श्री नीरज दोनेरिया व प्रवीण बब्बर, दुर्गा वाहिनी की श्रीमती शोभा शुक्ला, पूर्व निगम पार्षद श्रीमती अनीता गुप्ता, भारतीय मजदूर संघ के प्रांत महामंत्री श्री नागेन्द्र सिंह तथा हिन्दू सेना के अध्य्क्ष श्री विष्णु गुप्ता सहित सेंकडों लोग सामिल थे। 

 Photo 130311-1 VHP welomes Yamuna Bachao Yatra in New Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.